बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच लाख रुपए की अवैध कबाड़ जप्त किया है। पुलिस को देखकर कबाड़ी भाग गए और कबाड़ को वाहन सहित जप्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्तर पर टीम गठित कर चोरी का समान लेने वाले कबाडियो पर निगाह रखी जा रही थी।17.03.204 को मुखबिर से सुचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के सामने ट्रक में अवैध लोहे का छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल लोड किया जा रहा हैं। मुखबिर की सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पास रोड किनारे दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कबाड लोड करने वाले भाग गए। रोड किनारे खडी वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.डी 3697 को चेक करने पर वाहन के अंदर लोहे की छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल वजन 06 टन कीमती 1,80,000 रूपये एवं वाहन क्र. सीजी 04 जे.डी. 3697 कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,80,000 रूपये को जप्त किया गया। अवैध कबाड एवं वाहन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। भविष्य में भी अवैध कबाडियो के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
