बिलासपुर। वंदना हॉस्पिटल के तत्वाधान में आज मिशन हॉस्पिटल कैंपस के अंदर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 13 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया गया। जिसमें शुगर, थायराइड, लिक्विड प्रोफाइल, ह्रदय जांच, किडनी जांच, लीवर की जांच, फेफड़ों की जांच, डायबिटीज, आंखों के परदे की जांच, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड आदि बीमारियों का नाम शामिल है। यह शिविर सुबह 9 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया था। जिसमे लगभग 200 से अधिक लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर स्वास्थ्य लाभ लिया। इस जांच शिविर में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) एवं डॉ.टी ए सिंह (हड्डी रोड विशेषज्ञ) डॉ. ए कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ) आदि एवम उनकी टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
