बिलासपुर। मंगलवार देर रात SP सिटी ने भूगोल बार में सेरप्राइस चेकिंग किया। इस दौरान देर रात तक तेज आवाज में DJ बज रही थी। बार के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और चेतावनी भी दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20.03.2024 को नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सेक्टर चेकिंग के दौरान रात्रि 01:20 बजे रामा मैग्नेटो मॉल के भूगोल बार बिलासपुर में सेरप्राइज चेकिंग किया। बार में देर रात तक तेज आवाज में DJ बज रहा था। जिससे आसपास के रहवासियो को ध्वनि प्रदूषण होकर व्यवधान होकर असुविधा हो रही थी। घटना से तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सूचना दी गई, तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बार में बज रहे साउंड सिस्टम को बंद कराया गया। बार संचालक को समय का ध्यान रखते हुए बार बंद एवम चालू करने हिदायत देकर घटना स्थल से अनावेदक दीपक बाबू पिता हीरालाल निर्मलकर उम्र 28 वर्ष निवासी श्लोक विहार थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का कृत्य धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम का होना पाया। इसके बाद विधिवत साउंड सिस्टम जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
