बिलासपुर। सरकंडा में दो युवक धारदार हथियार लहराकर आतंक मचा रहे थे। सरकण्डा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार SP रजनेश सिंह के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को ध्यान में रखकर अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। 19.03.2024 को गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया, जहां आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार आज 20.03.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की छठघाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू बरामद किया है। नाम पता पूछने पर अपना नाम विष्णु ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी देवरीडीह थाना तोरवा का बताया। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है। दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
00 नाम आरोपी
1. दुर्गेश सूर्यवंशी पिता दुर्योधन सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर (छ०ग०)
2. विष्णु ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी देवरीडीह थाना तोरवा 02 जिला-बिलासपुर (छ०ग०)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
