बिलासपुर। पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने रेत चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आधीरात चली इस कार्रवाई में एक JCB, दो मोटरसाइकल और 7 ट्रेक्टर जब्त किए है।
कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने रेत चोरों के खिलाफ रात में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते रात SDM पीयूष तिवारी, CSP सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी एवं थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपथी, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने कछार, निरतू, घुटकू के रेत घाट में आधी रात गस्त और निरीक्षण किया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी CG 10 D 5057 साहित 07 ट्रेक्टर (1) ट्रेक्टर क्रमांक CG10BH9561(2) ट्रेक्टर क्रमांकCG10AR6056 (3) टेक्टर क्रमांक CG10AM 3268 (4) ट्रेक्टर चेम्पयीन सोल्ड(5) ट्रेक्टर पावर ट्रेक सोल्ड नीला(6) ट्रेक्टर फार्मट्रेक सोल्ड नीला का अवैध (07) ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AB 3996 को नदी से रेत की खुदाई कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। मौके से जप्त सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया है। माइनिंग विभाग के द्वारा विधीवत कार्यवाही की गई है। मौके से मिले दो मोटरसाइकिल 1. सीडी 100 सीजी 10 ZE 9190 एवम 2. मोटरसाइकिल वी15 क्रमांक CG 10 AG 6990 पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
