बिलासपुर। SP रजनेश सिंह सीपत थाने का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से लंबित अपराध, मर्ग एवं अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को उन्होंने पुरस्कृत किया।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा होली त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए 23.03.2024 को थाना सीपत का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद थाना सीपत के सभी पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने नए कानून के संबंध में जागरूक रहने और थाने में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथही उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में हिदायत भी दी। मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिस स्टाफ की समस्याओं को सुना गया और निराकरण भी किया। थाना सीपत के लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायत का अधिक से अधिक निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। क्षेत्र में लोक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुचना तत्र दुरूस्थ रखने के लिए लोगो से जुड़ने के लिए कहा। महिलाओं के द्वारा थाना में शिकायत करने आने पर महिला पुलिस कर्मचारी के द्वारा ही पुछताछ कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। समीक्षा के बाद थाना सीपत के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरूस्कृत किया गया है। निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के नेतृत्व में सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिदार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत बाजारपारा चौक, नवाडीह चौक, एनटीपीसी मटेरियल गेट आदि स्थानों पर अधिकारी/ कर्मचारीयों के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया गया। होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने एवं नशे के हालत में, तीन सवारी वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
