डेस्क न्यूज। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में पुजारी समेत 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है की भस्म आरती के दौरान पुजारी के पीछे से किसी ने गुलाल फेंका और आग भड़क गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव और बेटी डॉक्टर आकांक्षा नंदीहाल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आज आग लग गई। आग को बुझा लिया गया है लेकिन इस हादसे में पुजारी समेत 14 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में भस्म आरती चल रही थी। इसी दौरान किसी भक्त ने पुजारी के पीछे से गुलाल फेंक दिया। गुलाल दीपक पर गिरा और आग भड़क गई। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर गुलाल से गर्भगृह की दीवाल में लगे चांदी की दीवार को बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। पलभर में आग फ्लेक्स में पकड़ लिया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गर्भगृह में एक-दूसरे पर रंग डालने के दौरान गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया। जिससे कपूर भभका और फ्लैक्स ने आग पकड़ ली। आग लगने के बाद कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल सहित अन्य सेवक व पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए थे।
00 फूलों की होली से हुई थी शुरुआत
बता दें कि विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के आंगन में रविवार शाम को ही होली पर्व की शुरुआत हो गई थी। संध्या आरती में हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ गुलाल से होली खेली थी। इसके बाद महाकाल प्रांगण में होलिका दहन किया गया था। रविवार को भस्म आरती में भक्तों ने 51 क्विंटल फूलों के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की थी। दोपहर में महाकाल मंडप में बाबा महाकाल ने माता पार्वती के साथ अपनी भूत प्रेत की सेना के साथ नाचते-गाते जमकर होली खेली थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
