बिलासपुर। होली के दिन मल्हार में एक युवक पर एयरगन से फायर करके जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफतार कर लिया है। विवाद की शुरुआत शोर मचाने को लेकर हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25.3.24 को होली त्योहार होने पर मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल की खाली जमीन पर प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे। नगाड़ा और बॉक्स बजा रहे थे। वही बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है, जो अपने घर के छत पर चढ़ कर सभी को वहा शोर शराबा करने से मना कर रहे थे। फिर गंदी गंदी गली गालोच करते हुए अपने पावर एयर राइफल से पियूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दी। पहली गोली नही लगी तो दूसरा राउंड भरकर फिर से मारा जो पियूष के सीने के बाई ओर लगा, आहत वही गिर गया। फिर सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आहत को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिस एयर पावर रायफल से गोली चलाई थी उसे भी जप्त कर लिया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को 26.03.2024 को न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
00 नाम आरोपी –
पुलकेश नापित पिता स्व भागीरथी उम्र 49 निवासी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
