रायपुर। कांग्रेस ने बिलासपुर से भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही विरोध भी शुरू हो गए है। बोदरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से पूछा है कि आखिर उनकी तपस्या में क्या कमी रह गई और उन्हें टिकट क्यों नही दिया गया ? हालांकि जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय उन्हें मानने में लगे हुए थे।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के बाकी बचे चार प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार बिलासपुर से देवेंद्र यादव, अंबिकापुर से शशि सिंह, कांकेर से बिरेश ठाकुर और रायगढ़ से मेनका सिंह को टिकट दी गई है। सूची सामने आते आते ही बिलासपुर से प्रत्याशी बनाए गए देवेंद्र यादव का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन में अनशन में बैठ गए है। कौशिक के अनशन में बैठते ही कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई। जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय दौड़ते भागते कांग्रेस भवन पहुंच गए। इसके बाद दोनो ने मिलकर उसे मानने का प्रयास किया। लगातार उससे चर्चा करते हुए अनशन समाप्त करने की गुजारिश करते रहे। जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लेकिन कौशिक अपने इरादे से हिलने को तैयार नहीं हुए। उसे मनाने का क्रम शाम चार बजे तक चलता रहा। समाचार लिखे जाने तक कौशिक अनशन में बैठे हुए थे। किसी की सुनने आपको बता दे जगदीश कौशिक पत्रकार भी रहे है। आकाश चैनल के दौरान वे ग्रुप के स्तर रिपोर्टर थे। बाद में वे बोदरी नगर पंचायत से चुनाव लड़कर अध्यक्ष बन गए थे। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए थे। बिल्हा में वे धरमलाल कौशिक के बेहद करीब हो गए थे। कुछ साल बाद भाजपा से मोहभंग होने पर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले 12-15 साल से वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता था। विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला था। इसके बाद उसने लोकसभा चुनाव लडने के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी। लेकिन उसके आवेदन पर विचार नहीं किया गया और भिलाई के पूर्व महापौर और वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
