बिलासपुर। टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस के पदाधिकारी और विधायक उन्हे मानते रहे लेकिन वे टिकट से कम में मानने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि या टिकट मिलेगी या अर्थी उठेगी। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से भी उनकी बात कराई गई। लेकिन वे नहीं माने।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से देवेंद्र यादव को टिकट देने के विरोध में और खुद की टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक आज भी अनशन पर बैठे रहे। सुबह से ही जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, संतोष कौशिक समेत कई नेता उन्हे समझाते रहे, उन्हे बताते रहे की टिकट न तो हम दिलवा सकते और न ही कटवा सकते। टिकट हाईकमान तय करता है और हम सबको उनका निर्णय मानना पड़ता है। कांग्रेस के पदाधिकारी कभी भूपेश बघेल से बात कर रहे थे तो कभी चरण दास महंत से बात कर रहे थे। उनसे बात करने के बाद उनका मेसेज भी वे जगदीश कौशिक को बताते रहे, लेकिन वे टिकट से कम में अनशन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद जगदीश कौशिक का प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से वीडियो कॉल करके बात कराई गई। बैज ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के सामने बात रखी गई है, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से भी बात हुई है। उनसे बिलासपुर की टिकट पर पूनर्विचार करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 3 अप्रैल को दिल्ली में बैठक होने वाली है। उसमे चर्चा करके टिकट फाइनल किया जाएगा। तब तक वो अनशन समाप्त कर दे, लेकिन वे अनशन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की या टिकट मिलेगी या अर्थी उठेगी। उन्हे मानने का क्रम चलता रहा इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के बिलासपुर पहुंचने की सूचना मिली तो सभी पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए रेलवे स्टेशन चले गए और जगदीश कौशिक अनशन जारी रखा।
00 तीन अप्रैत को रखा जाएगा नाम
जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि जगदीश कौशिक की बातों को हाईकमान तक पहुंचा दिया गया है। बड़े नेताओं से उनकी बातचीत हो चुकी है। जगदीश कौशिक को बताया गया है कि तीन अप्रैत को बैठक में उनकी बातों को रखा जाएगा। इसलिए अपना अनशन खत्म कर दें। उम्मीद है कि जगदीश कौशिक जल्द ही अनशन तोड़ देंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल ले गए, वहां से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
