कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का अनशन समाप्त, विजय केसरवानी ने पिलाया जूस, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भनक तक नहीं लगी

बिलासपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी तीन दिन से अनशन में बैठे जगदीश कौशिक को मानने में सफल रहे। शुक्रवार को सुबह जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। मजेदार बात यह है कि अनशन समाप्त होने की जानकारी दोपहर बजे तक शहर के ज्यादातर नेताओं को नही थी।

टिकट वितरण को लेकर पिछले दो दिन से चल रहा कांग्रेस नेता जगदीश काशिक का अनशन तीसरे दिन समाप्त हो गया। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। कौशिक का अनशन समाप्त होते ही लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी पहुंच गए और उससे हाथ मिलाया, गले मिला और अनशन समाप्त करने के लिए धन्यवाद भी दिया। अनशन समाप्त होते ही जगदीश कौशिक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर के लिए रवाना हो गए। दरअसल जगदीश कौशिक की पत्नी और उसके बच्चे भी आज सुबह से कांग्रेस भवन पहुंच गए थे और धरना समाप्त करने के लिए कहा। जब कौशिक ने उन्हें भी माना किया तो पत्नी और बच्चे भी उनके साथ धरने में बैठने की जिद करने लगे। इसके बाद जगदीश कौशिक का मनोबल गिरने लगा और उन्हे घर वापस लौटने के लिए कहा। लेकिन पत्नी और बच्चे दोनो जाने के लिए तैयार नहीं हुए। कौशिक की पत्नी और बच्चे के कांग्रेस भवन पहुंचने की सूचना किसी ने विजय केसरवानी को दे दी लिहाजा मौके की नजाकत को देखते हुए तत्काल वो भी कांग्रेस भवन पहुंच गए। फिर तीनो के बीच अंतिम दौर की चर्चा हुई और अंततः कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। जैसे ही अनशन समाप्त करने की सहमति मिली विजय केसरवानी ने तत्काल जूस मंगा लिया और कौशिक को पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को भी फोन करके बुला लिया। देवेंद्र यादव उससे मिले और धन्यवाद दिया। इसके बाद विजय केशरवानी और जगदीश कौशिक ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात की फिर जगदीश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बोदरी के लिए रवाना हो गए। इधर विजय केशरवानी भी रायपुर के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि बिलासपुर लोकसभा का टिकट देवेंद्र यादव को मिलते हो जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन में अनशन पर बैठ गए। पिछले दो दिनों से उन्हे मानने की कोशिश होती रही। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,  नेता प्रतिपक्ष चरणदास मंहत समेत सभी बड़े नेताओं से उसकी चर्चा कराई गई लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन शुक्रवार की सुबह नाटकीय घटनाक्रम के बीच अनशन समाप्त हो गया। इसके बाद सभी कांग्रेस के नेताओं ने राहत की सांस ली।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *