बिलासपुर। अवैध कारोबारियों पर पुलिस का प्रहार जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ कबाड़ कारोबारी के अवैध कब्जे को निस्तेनाबूत कर दिया। यही नहीं अवैध कारोबार की जानकारी GST के अधिकारियों को भी दे दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही कर अपराध पर नकेल कसने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इसी आदेश के तहत पुलिस ने कुख्यात कबाड़ी छोटू पांडेय के कबाड़ दुकान पर निगम दस्ते को साथ लेकर कार्यवाही की। नगर निगम द्वारा कबाड़ के कारोबार को अवैध अतिक्रमण कर चलने वाले छोटू पांडे से अवैध कब्जा खाली करा कर अतिक्रमण हटाते हुए भवन को जमीनदोज कर दिया है।
छोटू पांडे की अवैध कबाड़ की गाड़ी को कुछ दिन पूर्व ही थाना कोतवाली द्वारा जप्त किया गया है जिसका आज दिनांक तक सुपुर्दनामा नहीं हो सका है। पुलिस ने अवैध कारोबार की जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेजी है जिसमें संज्ञान लेते हुए जीएसटी विभाग ने जप्त कबाड़ को कर अपवंचन का मामला होना पाया है। जीएसटी विभाग पृथक से कार्यवाही कर रहा है जिसमें जीएसटी कर चोरी पाए जाने पर कारोबारी को भारी जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
