बिलासपुर। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया का रहा है की आरोपी फर्नीचर बनाकर बेचता भी था।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 28/03/2024 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम नेवसा में एक व्यक्ति जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी कर भारी मात्रा में अपने घर में रखा हुआ है। जानकारी यह भी मिली की वह फर्नीचर बनाकर बिक्री करता है। सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम नेवसा में लक्ष्मी सूर्यवंशी के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही की जहाँ भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व फर्नीचर बरामद किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने वन विभाग को सुचित किया। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी और जब्त लकड़ी को उनके सुपुर्द कर दिया। विभाग ने लकड़ी का जप्ती कर व आरोपी को गिरफ्तारी की गई।
00 गिरफ्तार आरोपी
लक्ष्मी सूर्यवंशी पिता गोविंद सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी नेवसा पोस्ट जाली
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
