बिलासपुर। सेंट्रल जेल में कैंदियों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है। इस गैंगवार में कई कैदी घायल हो गए है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पूरी घटना को जेल प्रबंधन हफ्तेभर तक दबाता रहा, जब पुलिस हरकत में आई तब कही जाकर मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है की बिलासपुर के सेंट्रल जेल में अपराधियों के अलग-अलग गुट है। इनके बीच वर्चस्व को लेकर आएदिन लड़ाई चलती रहती है। अभी रायपुर, कवर्धा और कोरबा के अलावा बिलासपुर के भी कुख्यात अपराधी जेल में है। इनमें बिलासपुर का गुट अलग है। होली के एक दिन पहले 22 मार्च की शाम वर्चस्व को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस दौरान मौसीन खान उर्फ चूहा, आसिफ खान, रफीक खान, इंदीत खान, अब्दुल अयाज खान, अब्दुल मेहताब खान ने मिलकर अल्ताफ खान, फिरोज खान, जलील खान, कमर अली पर हमला कर दिया और जमकर हथियार भी चलाए। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर मारपीट की। इस हमले में घायलों का जेल के अस्पताल में इलाज भी कराया गया। जिस दिन जेल में गैंगवार हुआ, उस दिन कैदियों के घायल होने की खबर आई थी। लेकिन जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने सामान्य विवाद बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने घटना में किसी के घायल होने की बात को भी इंकार कर दिया था। इस घटना की जानकारी SP रजनेश सिंह तक पहुंची तो सिविल लाइन से पुलिस भेजकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद दोनो पक्ष के घायलों का बयान लिया गया। इसके बाद दोनो पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना की जांच के बाद पुलिस ने अब दोनों पक्षों पर जानलेवा हमला व बलवा का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है की कैदी चम्मच और छड़ को घिसकर हथियार बना चुके थे और बैरक में छुपाकर रख लिए थे। जब विवाद बढ़ा तो इन्ही हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
