बिलासपुर। रास्ता रोक कर शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने वाले 2 आरोपी सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसे नही देने पर शिकायतकर्ता की बाइक को आग के हवाले कर दिया था। घटना होली के दिन की थी और आरोपी तब से फरार थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 25.03.2024 को प्रार्थी गणेश साहू पिता भुवनेश्वर साहू उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल अवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त समीर खान के साथ खमतराई से होली खेलकर शाम करीब 05.00 बजे अपने मोटर सायकल क. CG 28 K 4226 से वापस आ रहे थे। जब डीएलएस कालेज के पास पहुंचे थे तभी अशोक नगर निवासी सागर साहू, शिव ध्रुव व अन्य लोगों ने उन्हें रोका और शराब पीने के लिए 200 रू. मांगने लगे। मना करने पर अश्लील गालियां दी और मारपीट करने लगे। इस दौरान उसका दोस्त समीर खान भाग गया। तब उसे मोटर सायकल से नीचे उतार कर पैसा नहीं दे रहा है कहते हुये मारपीट करते हुये मोटर सायकल के पेट्रोल पाईप को खींचकर पेट्रोल डाला और मोटर सायकल में आग लगा दी। जिससे मोटरसायकल जल गई। इसके बाद रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 327, 323, 506, 435, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा के मार्गदर्शन एवं निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों का पता तलाश किया गया। लेकिन वे मौके से फरार हो गये थे। जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज 30.03.2024 को आरोपी सागर साहू एवं शिव ध्रुव का घर आने की सूचना मिली तो टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
01. सागर साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 27 वर्ष।02. शिव ध्रुव पिता धुनु ध्रुव उम्र 24 साल। दोनो निवासी मुरूम खदान सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
