बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ रात ढाई बजे बस स्टैंड में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जब प्रार्थी नया बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहा था।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि संदीप कुमार नगेशिया पिता मनोज राम उम्र 18 साल पता बरटोला थाना सामरी जिला बलरामपुर ने 30.03.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29.03.2024 को वह बिलासपुर आया था और कहीं अन्यत्र जाने के लिए बस नही मिलने के कारण नया बस स्टैण्ड तिफरा में रूका हुआ था। रात्रि करीबन 02.30 बजे चार लडके आये और उनके ग्रेरंग के पिट्ठू बैग को छिनने लगे। विरोध करने पर एक लडक अपना बेल्ट निकाल कर इसे मारने लगा तथा उसके अन्य साथी भी हाथ, मुक्का, लात से मारने लगे और इसके जेब में रखे एक नग लावा कंपनी का मोबाईल कीमती 6000 रूपये एवं 200 रूपये नगदी को लूट कर भाग गये। जिस पर थाना सिरगिट्टी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए क्षेत्र के संदेहियों के गतिविधियों पर नजरे रखी जा रही थी। इसी क्रम मे नया बस स्टैण्ड तिफरा के पास सुनसान जगह पर चार व्यक्ति घूमते मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे। चारों को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही करन कुमार खुंटे अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर 30.03.2024 के दरमियानी रात नया बस स्टैण्ड तिफरा में अज्ञात व्यक्ति से मोबाईल व नगदी रकम 200 रूपये लूट करना स्वीकार किया। आरोपी से लूट की मोबाईल 200 रूपये नगदी एवं एक पीट्ठू बैग जप्त कर आरोपी एवं अपचारी बालको को अभिरक्षा में लिया गया।
नाम आरोपी – करन कुमार खुंटे पिता सुनील कुमार खुंटे उम्र 18 साल 01 माह निवासी सिंचाई कालोनी के पीछे पामगढ थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम,सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र0आर0 675 प्रवीण कुमार पाण्डेय , एवं आरक्षक बिरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
