बिलासपुर। दयालबंद के एक मकान में आग लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। मकान में किराए से रह रहे छात्रों ने छत से कूदकर कर अपनी जान बचाई है। आग बिजली खंभे में शार्ट सर्किट से लगा। शार्ट सर्किट की चिंगारी तारपीन तेल के ड्रम में गिरा और आग भड़क गई।
दयालबंद के मधुबन रोड स्थित शिखा पब्लिक स्कूल के पास में रहने वाले रोमी कश्यप राशन दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वे तारपीन तेल का व्यवसाय भी करते हैं। रविवार की शाम घर में पत्नी नम्रता कश्यप (30) और छह साल का बेटा अर्थ कश्यप घर में थे। शाम छह बजे के करीब मकान के सामने से गुजरी बिजली के केबल में शार्ट सर्किट हुई और इससे निकली चिंगारी घर में रखे तारपिन तेल ड्रम में गिरा। बताया जा रहा है की घर में चार ड्रम तारपीन का तेल था। चिंगारी ड्रम में गिरते ही आग पकड़ लिया और एक के बाद एक चारों ड्रम का तेल ब्लास्ट के साथ फट गया। घर के सामने ही चारों ड्रम में आग लगने से घर के अंदर मौजूद महिला और उसका बेटा बाहर नहीं निकल पाए। इधर चार ड्रम में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर धुआं भरने पर ऊपरी मंजिल पर मौजूद छात्र छत के रास्ते से कूदकर बाहर निकलने में कामयाब हो गए। जबकि महिला और बच्चे अंदर फंसे रह गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद मोहल्ले में ही रहने वाले वैभव विश्वनाथ दुबे ने मकान के अंदर जाकर महिला और उसके बेटे को बाहर निकाला। तब तक मां और बेटा दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
