बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने वीवो फोन को जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 4.11.23 को श्रीमती मंजू अहिरवार पिता स्व शोभित अहिरवार उम्र 47 वर्ष निवासी क्रांतिनगर तारबाहर बिलासपुर छ.ग. ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 04.11.23 के रात्रि करीबन 02.00 बजे वापस आकर अपने घर के अंदर गई तो देखी की घर के आलमिरा का लाकर टूआ हुआ है। घर के सारे कपडे भी फैले हुए थे। अपने आलमिरा को चेक करने पर आलमिरा में रखे नगदी 25000 रूपये, एक विवो कंपनी का मोबाईल, एक नग सोने की फूल्ली को कुल जुमला 34000रू को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना तारबाह में अपराध क्रमांक – 373 / 23 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर चोरी/ नकबजनी के पुराने प्रकरणों में गिरफ्तार हुए आरोपियों से पुछ- ताछ करने पर मो. ईसाफ खान निवासी सांई मंदिर के पीछे ने अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में चारी गये मोबाइल वीवो Y 22 कीमती 7000 को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी :- मो. इसाक खान पिता मो. आशिफ खान उम्र 20 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पीछे मैग्नेटोमाल के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल उनि संजीव ठाकुर, आर. प्रदीप जायसवाल, रूपलाल चंद्रा का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
