बिलासपुर। स्कूल में पूरे स्टाफ के सामने शराब पीने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। सेवा समाप्ति का आदेश जारी करने के पहले विभागीय जांच कराई गई थी जिसमें पूरे स्टाफ का बयान लिया गया था।
प्राइमरी स्कूल मचहा मस्तूरी में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की शीशी रखी थी। वह बच्चों के सामने अजीब हरकतें कर रहा था, जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाने लगा। नशे में धुत टीचर संतोष कुमार प्रार्थना के लिए लाइन लगाकर खड़े बच्चों के पास पहुंचा। पहले वह बच्चों से बोला ‘अब हो गया, जाओ घर, आज छुट्टी है… इसके बाद वह क्लास रूम की तरफ चला गया और अपने टेबल में बैठ गया। देखते ही देखते उसने शराब की शीशी निकाली और चखना निकलकर डिस्पोजल में पैग बनाया महिला हेडमास्टर तुलसी चौहान के सामने ही बेझिझक पीने लगा। इस दौरान एक युवक ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट का विडियो बना रहा था उसने की पूछाताछ कि तो कहने लगा मैं रोज पीता हूं… कोई प्रॉब्लम…, उसने कहा कि मेरे पास सब कुछ है। किसको दिखाओगे.. बीईओ… डीईओ… कलेक्टर के पास जाओ… इसके बाद शिक्षक संतोष कुमार बेधड़क शराब का पैग लगाता रहा। स्कूल में शराब पीने को लेकर उसने कहा कि जिंदगी में बहुत टेंशन है, क्या करेंगे। उसने कहा कि और दो चार लोगों को बुलाना हो बुला लो, सरपंच को भी बुला लो..। वीडियो वायरल होते ही शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद शिक्षक को आरोप पत्र जारी कर 01.03.2024 द्वारा जारी कर जवाब मांगा गया था। शिक्षक की ओर से प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद न होने पर विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारियों ने स्कूल के पूरे स्टाफ और वीडियो बनाने वाले पत्रकार से बयान लिया। इसके बाद विभागीय जांच पूर्ण करते हुए अपना प्रतिवेदन दस्तावेजों के साथ 27.03.2024 को प्रस्तुत कर। जांच प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद संतोष कुमार केवट निलंबित सहायक शिक्षक एलबी से प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्त के परिपालन में घटना की सत्यता पर जयाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। 01.04.2024 को शिक्षक का जवाब और जांच जांच प्रतिवेदन व प्राप्त दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद डीईओ ने निलंबित शिक्षक संतोष केवट की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
