बिलासपुर। पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। 31.03.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की सुदनपारा कोटा में भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी ने पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया। यहां आरोपी 01.स्वार्थी मरावी पिता ठाकुर राम मरावी उम्र 40 साल साकिन सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। जिसकी कीमत ₹12000 रुपए है। 02. पंचराम मरावी पिता लक्ष्मण मरावी उम्र 32 साल साकिन सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 135 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। जिसकी कीमत ₹13500 है। दोंनों आरोपीयों के कब्जे से कुल 255 लीटर महुआ शराब कीमती ₹ 25500 जप्त कर कब्जे में लिया गया है। दोंनों आरोपियों के विरुद्ध सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे,प्र.आर. नीलाकर सेठ, रविंद्र मिश्रा, सनत पटेल आरक्षक खेमंत पाल, भोप साहू,संतोष श्रीवास, जलेश्वर साहू, अखिलेश पारकर, सुशील बंजारे, रवि श्रीवास, म.आर. पूर्णिमा सिदार, दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
