बिलासपुर। बीच सड़क में शराब वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसके अलावा रात में अमीगोस बार में भी पुलिस ने छापा मारा। इस पूरी कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शहर में बहुत से मनचले युवक है जो बीच सड़क को ही बार बनाकर पीने लगते है। ऐसे ही युवकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। तारबाहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ 31.03.24 – 01.04.24 की रात्रि में श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा में birthday मनाते और शराब का सेवन करते हुए और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा रात 12.00 बजे के बाद एमिगोस बार खुला रहने पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके से तीन कार एवं एक मोटर सायकल जप्त कर आबकारी अधिकारी छवि लाल पटेल एवं आबकारी विभाग के कर्मचारियों के उपस्थिति में एमिगोस बार को सील कर दिया गया है।
कार्यवाही आरोपी : –
धारा 36 – च, आबकारी एक्ट के 5 प्रकरण
01- अभिजीत सिंह बैस पिता विक्रम सिंह बैस निवासी डी – 12 डीआरडीओ कालोनी बोधघाट छ.ग.
02 चीनू मित्तल पिता सुनील मित्तल निवासी टंगनपारा स्कूल रोड अंबिकापुर छ.ग.
03 – अभिषेक शर्मा पिता संतोष शर्मा निवासी सुसिलम सराय ईमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर
04 आयुष उपाध्याय पिता शिव कुमार निवासी त्रिकोण चौक कहारपुर अंबिकापुर।
05 एन. सुधाकर पिता एन.एस. व्ही. प्रसाद निवासी रेल्वे स्टेशन पेण्ड्रारोड जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
आरोपी :- धारा 185 एमव्ही एक्ट के 04 प्रकरण 01. – आनंद पिता सहन शील उम्र 30 वर्ष निवासी नेहरू नगर सिविल लाईन बिलासपुर। कार आई-10 क्रमांक- सीजी 10 / जेड 1149
02 – दीपक टण्डन पिता शिव टण्डन उम्र 21 वर्ष निवासी धुमा सिलपहरी सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. । पंच कार क्रमांक – सीजी31 / बी 1671
03 अभिषेक यादव पिता जगदीश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड के पास ईमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर। मोटर सायकल बुलेट क्रमांक सीजी 10 / एएफ 09141
4 केशव चंद्राकर पिता मिथलेश शंकर चंद्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सी – 17 अशोक नगर सरकण्डा बिलासपुर। कार नेक्सान क्रमांक सीजी 04 / एमजेड 2088
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल ले गए, वहां से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
