बिलासपुर। अवैध मिट्टी मुरूम खनन और परिवहन के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुरूम और मिट्टी भरे 03 हाईवा एवं 01 जेसीबी को जप्त किया है। इसी तरह पुलिस और राजस्व विभाग ने पचपेड़ी में भी चार हाईवा रेत जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण के आदेश पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) क निर्देशन मे जिला पुलिस ने ग्राम गतोरी में बड़ी कार्रवाई की है। यहां तालाब के पास अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी क्रमांक सीजी 10 डी 5432 साहित 02 हाईवा (1) हाईवा क्रमांक सीजी 10 एवी 9504 (2) हाईवा क्रमांक सीजी 10 सी 5513 का ग्राम गतोरी में अवैध उत्खनन कर एवम हाईवा सीजी 22 सी 0277 को मिट्टी परिवहन कर करना पाए जाने पर खनिज विभाग को सौंपकर विधीवत कार्यवाही किया गया। इसी तरह मस्तुरी ब्लॉक के पचपेड़ी में बिना रायल्टी पटाये रेत परिवहन करते हुए 4 हाईवा को पकड़ा गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पुलिस एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। वाहनों को जब्त कर पचपेड़ी थाना परिसर में खड़ी की गई है। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
