बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत द्वारा मोदी को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा के नेता आक्रामक हो गए है। भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने इस बयान का प्रतिकार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने हिंसात्मक बयान दिया है। छत्तीसगढ़ में ऐसी संस्कृति नहीं है। भाजपा के नेता कभी विरोधी पार्टी के नेताओं के खिलाफ इस तरह के बयान नही देते।
आज बिलासपुर के जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन को हताशा ने घेर लिया है। वे अभी से अपनी हार मान किए हैं। यही वजह है कि वे अमर्यादित बयान देने लगे हैं। अनेकों बार सांसद विधायक और विधानसभा अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार व महत्वपूर्ण पदों में रहने वाले चरण दास महंत का राजनांदगांव में दिया गया बयान बहुत ही अभद्र, अमर्यादित और हिंसात्मक है। महंत ने भरी सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी मारने और सर फोड़ने की बात कर रहे है। उन्हे की भगा देने की बात कर रहे है। एक तरह से चरण दास महंत ने प्रदेश में कांग्रेस की संभावित हार को देखते हुए ऐसा बौखलाहट पूर्ण बयान दिया है। इसी बौखलाहट में उन्होंने अपने पार्टी के नेता भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के आपराधिक चरित्र होने की पुष्टि भी कर दी है। परंतु वे भूल गए हैं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी इस वक्त अकेले नहीं है देश की एक करोड़ 40 लाख जनता उनका परिवार है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वे स्वयं पहले लाठी खाने के लिए तैयार है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘मैं हु मोदी का परिवार.. पहली लाठी मुझे मारो.., मोदी का अपमान देश का अपमान है।
उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेसियों ने मोदी जी के बारे में अनेक आपत्ति जनक शब्द बोले है, खा गया चौकीदार चोर है…, मौत का सौदागर…, चाय वाला…, देश ने इन्ही हरकतों के कारण कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा। इसकी परिणीति क्या हुई यह भी देश के जनता ने देख लिया है। आने वाले समय मे भी प्रदेश की जनता मोदी के अपमान का बदला लेगी। अब जनता इनके भविष्य का फैसला करेगी। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने केवल ग़लतियाँ नहीं की है, छत्तीसगढ़ का भविष्य तबाह कर दिया है। अपने शासन काल में जो बड़ी गलतियां की, जो भ्रष्टाचार किए हैं उसमे उन्हें अपनी हार सामने दिखाई दे रही है और इस लिए कांग्रेस अपने असली रूप में आ गई रही है। लेकिन उन्हें हम प्रदेश का माहौल बिगाड़ने, हिंसा फैलाने से पूरी शक्ति से रोकेंगे, कांग्रेस बाज आए अपनी हरकतों से।
ज्योत्स्ना महंत ने स्वीकार किया है कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है जिला खनिज मद की अनाप शनाप बंदरबांट की गई है, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हैं। कोरबा के तब के कांग्रेसी विधायक भी लगातार भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता पूरे देश में है। देश की जनता अगर किसी राजनेता पर भरोसा करती है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरे देश में चल रही है। ऐसे में मोदी जी के लिए घिनौने, अभद्र, अमर्यादित टिप्पणी देकर कांग्रेस के नेता अपने मूल चरित्र को उजागर कर रहे हैं।
00 ये कहा था महंत ने
चरण दास महंत ने कल राजनांद गांव में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था – “नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए…, मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए…, हमें ऐसा आदमी चाहिए जो मोदी को भारत से चीन भेज दे और वो आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही हो सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
