बिलासपुर। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे करीब आती जा रही है भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान दिन ब दिन तेज होता जा रहा है। 12 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, उसके पहले आज बेलतरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को रिकार्ड मतों से जीताने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण दिखाई दे रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी ही जितने वाली है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले है। मुख्यमंत्री कहा है कि 5 साल के कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार खुलकर हुआ, कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार के बड़े बड़े आरोप लगे। इतना ही नहीं कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी को बिलासपुर लोकसभा के लिए नामित किया है उसके ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप है, उन पर भी एफआईआर दर्ज है। सभी जानते हैं सट्टा का पैसा एवं कोयला का पैसा खाने का आरोप है। आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रधानमंत्री का सर फोड़ने की बात कह रहें हैं। लेकिन वो कुछ भी कर लें देश की जनता भी एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का परचम समूचे विश्व में फहरा दिया है। उनका नाम विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में शुमार है। मोदी की गारंटी पर देश की जनता पर भरोसा है। विधानसभा चुनाव में मोदी जी की गारंटी ने हमे बड़ी जीत दिलाई है और 2024 के इस चुनाव में जनता मोदी जी की गारंटी पर मुहर लगा कर केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं उसमें इस बार की जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। तोखन साहू ने यह भी कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश के हित में जो ऐतिहासिक काम किए हैं और 500 साल पुराने रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा किया, कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया। महिला आरक्षण बिल सहित ऐतिहासिक निर्णय लिए। इसी वजह देश की जनता आज फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेलतरा की जनता ने पिछले पांच चुनाव से लगातार भाजपा का विधायक चुनकर सदन भेज रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के अघुआ विष्णुदेव साय ने सौ दिन के अल्प अवधि में ही चुनाव घोषणा पत्र में किए गए सभी बड़े वायदों को पूरा कर दिया। इतना ही नहीं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु करोड़ों रुपए के सौगात भी दे दी। श्री शुक्ला ने कहा कि आज इस प्रांगण पर बेलतरा के कार्यक्रताओं की उपस्थिति और उनकी ऊर्जा व उत्साह को भांप कर इस मंच से दावा करता हूं कि लोकसभा चुनाव में बेलतरा के कार्यकर्ता तोखन साहू रिकार्ड मतों से जीत दिलाएंगे।
विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा है कि 2014 में देश के हालात एकदम प्रतिकूल थी। राष्ट्रीय सुरक्षा चिन्ता का विषय बनी हुई थी, तब की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही थी। देश में निराशा का वातावरण था। जनता कांग्रेस से मुक्ति पाना चाहतीं थीं और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो स्थितियां बदल गई। भारत ने समूचे विश्व में अपनी दबदबा कायम की, बाह्य और आंतरिक सुरक्षा से लेकर सफल विदेश नीतियां, बेहतर आर्थिक प्रबंधन ने 10 साल के भीतर भारत को विश्व की बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति ही है कि आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवननी, मोतीलाल साहू, तोखन साहू, लखन लाल साहू, रजनीश सिंह ठाकुर, सियाराम साहू रामदेव कुमावत, अरुण सिंह चौहान, हर्षिता पांडे, उमेश गौरहा, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप नामदेव शंकर दयाल शुक्ला, विजयधर दीवान, उमेश गौराहा, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, विक्रम सिंह ठाकुर, राजेश सूर्यवंशी, निखिल केसरवानी, रामनीवास शर्मा, किशोर मंजरे, जीतू साहू, दारा सिंह, गंगा साहू, योगेश दुबे, दऋषभ चतुर्वेदी के अलावा हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रणव शर्मा समदरिया ने किया।
00 कांग्रेस और छजका के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
बेलतरा में होने वाला आज का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा एक तरफ जहां भाजपा के बूथ स्तर के कार्यक्रताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही तो दूसरी तरफ दूसरे दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए यह घटना से होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने वाली होगी एक तरफ जहां कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाजपा से काफी पीछे चल रही है ऐसे में बड़ी संख्या में कार्यक्रताओं का भाजपा में पलायन कर जाना कांग्रेस के मनोबल को कम करने वाली होगी वही भाजपा के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी एक अनुमान के मुताबिक विपक्ष के दो हजार कार्यक्रताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
