बिलासपुर। आतंक फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी है। SP के पहल पर 2 और आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है। सप्तहभर पहले ही तीन लोगों को जिला बदर किया गया था।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के। पुलिस का प्रहार जारी है। विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण ने जिला बदर का आदेश जारी किया है। SP के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने इंद्रकुमार भारद्वाज एवं धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू को जिला बदर के आदेश दिए है। इन दोनो आदतन अपराधियों को तीनों 24 घण्टे के अंदर बिलासपुर जिले से बाहर चले जाने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है की विभिन्न थानों में दोनो के खिलाफ मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं और सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इन आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा।
00 इनको किया गया जिला बदर
01. इंद्रकुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज, उम्र 35 वर्ष सा० मोहदी, आवासपारा थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।
02. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष सा० हरश्रृंगार कॉलोनी , अटल आवास, आर के नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छग
00 सप्ताहभर पहले इन्हें किया गया जिला बदर
01. हरिशचंद उर्फ गोलू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 50 वर्ष सा० पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।
02. शानू खान पिता शफिक खान उम्र 26 वर्ष सा० चांटीडीह पठान मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०
03. विनोद साहू पिता बहादूर साहू उम्र 51 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग छ०ग०
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
