रायपुर। राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग गई है। इस भीषण आगजनी में गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर और डीजल के ड्रम में तेज धमाका होने लगा। जानकारी के अनुसार गोदाम में रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। गोदाम में लगी आग से आसपास अफरा-तफरी मच गई है। लोग अपना घर खाली करके भाग रहे है। फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए है।
यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इधर, भीषण आग से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। बिजली विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है। वहीं पुलिस ने आग की वजह से भारत माता चौक स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से जाने वाले सभी रास्तों को ब्लाक कर दिया है।
बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से आग की लपटों से घिरे बिजली गोदाम को देख कर खौफ में हैं। सूचना के अनुसार कई लोग अपना घर खाली करके भाग रहे है। बिजली विभाग के गोदाम में लगी आग को बुझाने में लगे दमकल कर्मी जुटे हुए हैं। इस भीषण आग में बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोदाम में डीजल से ड्रम और करीब 6 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर रखे हुए है। आग बढ़ते देख आसपास के रास्तों को ब्लाक कर दिया गया है। मौके पर फायरब्रिगेड और पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
