बिलासपुर। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर पंधी गांव के एक घर में दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने घर में सो रहे लोगों को बाहर से सांकल लगाकर बंद कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी में सोने के गहने, चांदी के बर्तन और नगद समेत लाखों का सामान पार कर दिया है।
सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी मे गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चोरो ने धावा बोलकर करीब 8 लाख रुपए के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित अभिषेक धर दीवान का कहना है कि गुरुवार को परिवार के सारे सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसके बाद चोरो ने घर के पिछले हिस्से से प्रवेश कर करीब तीन कमरो में सो रहे परिवार के सदस्यों को बाहर से लॉक कर बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे करीब 7-8 पेटियां और 3 अलमारी को चोरों ने एक – एक करके खंगाला और अलमारी मे रखे नगदी व सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही कमरे मे रखी पेटीयो को चोर अपने साथ ले गए और बाहर जाकर आराम से तलाशी ली। जब सुबह करीब 3.30 बजे आंखें खुली तो लोग कमरे से बाहर निकलना चाहा लकी बाहर से दरवाजा बंद था। तब बिलासपुर में रह रहे सदस्य अभिषेक और अंकुर धर दीवान को फोन करके जानकारी दी। जब दोनो घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार करीब ढाई लाख रुपए की चांदी के बर्तन, आभूषण और लाखों रूपये के सोने के आभूषण के साथ नगदी डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई है। घटना की सूचना पाकर सीपत पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
00 खेत मे मिला पेटी :- चोरों अलमारी की तलाशी लेने के बाद जो भी मिला उसे समेट लिया। इसके बाद कमरों में रखी पेटीयां अपने साथ लेकर चले गए। बाहर निकाल कर कुछ दूर खेत मे ले जाकर पेटियों को खोलकर इत्मीनान से तलाशी ली और उसमें रखे चांदी के बर्तन लेकर पेटी वहीं छोड़कर भाग निकले। जांच में पहुंची पुलिस ने पेटियों को बरामद कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
