बिलासपुर। सिविल लाईन पुलिस ने तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को लगातार मुखबीर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि मिनीबस्ती जतिया तालाब के पास कुछ लोग पिस्टल लेकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार और एसीसीयू व थाना सिविल लाईन की टीम को सूचना के संबंध में तस्दीक करने के लिए कहा गया था। टीम के सदस्य लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी। 05/04/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू एवं सागर कुर्रे जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है और पिस्टल रखे हुए है। किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक आदेश पर एसीसीयू और थाना सिविल लाईन की टीम जतिया तालाब सुलभ के पास आसपास के क्षे़त्र को सावधानी पूर्वक कार्डंन करते हुए पहुंचे। पुलिस को देखकर हिमांशु रात्रे, सागर कुर्रे भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकडा गया। पूछताछ की गई तो हिमांशु रात्रे ने बताया कि जनवरी 2024 में मिनीबस्ती निवासी स्वराज कुर्रे के कहने पर भोपाल म.प्र. जाकर एक नग पिस्टल व दो नग जिंदा कारतूस लेकर आया था। स्वराज कुर्रे पूर्व में भी कई नग पिस्टल व जिंदा कारतूस मंगा चुका है। कुछ दिन पूर्व थाना सिविल लाईन में स्वराज कुर्रे के विरूद्ध गैर जमानतीय अपराध कायम होने एवं जेल जाने की संभावना होने से स्वराज कुर्रे ने दो नग पिस्टल, चार नग जिंदा कारतूस मुझे व एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस सागर कुर्रे के पास कुल तीन नग पिस्टल, छः नग जिंदा कारतूस छिपाकर रखने दिया था। आरोपी हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू के कब्जे से एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस व घर से एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस तथा आरोपी सागर कुर्रे के कब्जे एक नग पिस्टल, दो जिंदा कारतूस कुल तीन नग पिस्टल, छः नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रूपये है। आरोपी 01. हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू, आरोपी 02, सागर कुर्रे को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही की सफलता पर बिलासपुर एसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा एसीसीयू एवं थाना सिविल लाईन पुलिस टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भापुसे) प्र.उ.पु.अ. गौरव सिंह, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप.निरी. मोह.अजहरउद्वीन खान, सउनि अवधेश सिंह, प्र.आर. नवीन सोनकर, देवमुन पुहुप, आर. सरफराज खान, बलवीर सिंह, सत्या पाटले, पुन्नी खाण्डे, अविनाश कश्यप, आशीष राठौर, अतुल सिंह लक्ष्मण चन्द्रा, की प्रसंशा की है।
एसीसीयू एवं थाना रतनपुर की संयुक्त कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/04/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नेवसा नगपुरा मार्ग पर कोई व्यक्ति देशी कटटा रखकर लोगोें को डरा धमका रहा है सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया। तब एसीसीयू एवं थाना रतनपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम नेवसा नगपुरा पहुंच मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके से एक व्यक्ति को पकडा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीरज कश्यप उर्फ छोटू पिता ध्रुव कुमार कश्यप उम्र 21 वर्ष सा0 ग्राम नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर नीरज कश्यप के कब्जे से एक देशी कटटा जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रूपये है आरोपी नीरज कश्यप को विधिवत गिरफ़तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही की सफलता पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू एवं थाना रतनपुर पुलिस टीम अजय कुमार भा.पु.से (प्रशिक्षु), एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय, निरीक्षक देवेश राठौर, आर. अविनाश शर्मा, कीर्ति पैकरा की प्रसंशा की है।
नाम आरोपीगणः- 01. हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू पिता दुर्गाप्रसाद रात्रे उम्र 22 वर्ष सा0 मिनीबस्ती जरहाभाठा हा0मु0 ग्राम किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0)
02. सागर कुर्रे उर्फ भोला पिता नाथुराम कुर्रे उम्र 22 वर्ष सा0 ओमनगर जरहाभाठा मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)
03. स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नू उम्र 18 वर्ष सा0 जरहाभाठा मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) (जेल में निरूद्ध)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
