बिलासपुर। मिलर की बलेनो और 11 लाख लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैसे से आरोपी ने एक इनोवा खरीदा और महादेव सट्टा एप में पैसे लगाए। एक बार हरा तो दूसरी बार जीत गया। इसके बाद वह रायपुर में छिपा हुआ था। आरोपी के कब्जे से 03 लाख 10050 रूपये नगद, एक आईफोन और 01 ईनोवा कार जप्त किया है।
मामले का विस्तृत विवरण इस प्रकार है प्रार्थी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने 06-03-2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ड्राईवर वेद प्रकाश सिंह निवासी तालापारा बिलासपुर ने उसकी बलेनो कार क्रमांक CG10 AV1529 सहित नगदी 11 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है। रिपोर्ट पर धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ली गयी। घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र टांडेकर, सायबर सेल व तखतपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। वेदप्रकाश राजपूत का रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां जाकर रेड कार्यवाही की गई। वेदप्रकाश को पकडकर पूछताछ किया गया तो 06.03.2024 को कैलाशचन्द्र अग्रवाल की बलेनो कार सहित 11 लाख रूपए लेकर भागने की बात स्वीकार की। पकडे जाने के डर से कार को बीच रास्ते मे गनियारी के पास छोड कर बस से भाग गया था। इसके बाद वेदप्रकाश 3300 रूपए में प्राईवेट कार किराया कर कोरबा पहूंचा जहां अपने लिए एक आईफोन एप्पल 48 हजार रूपए लिया व आटोडील से 06 लाख 51 हजार रूपया में एक एनोवा कार क्रमांक सीजी 12 ए ई 6050 को खरीदा। कार अपने नाम पर पंजीकृत कराया तथा मंण्डला चला गया। वहां रहकर महादेव सट्टा एप्प में 3 लाख रूपए हार गया और खरीदे हुए आईफोन को बेच दिया और 3500/- रूपए रेडमी मोबाईल खरीद लिया। 29.03.2024 को इनोवा से रायपुर पहूंचा जहां मो. मुनुरूद्दीन नामक व्यक्ति के पास 240000/- रूपए में इनोवा कार को बेंच दिया और पुनः महादेव एप्प में सट्टा खेलकर 04 लाख रूपए पाया और एक आईफोन मोबाईल 48000 रूपए में खरीद लिया तथा अपने लिए 108000/- में मोटरसायकल खरीदकर रायपुर प्रेरणा हाटल में रहने लगा। आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ कर उसके पास से बलेनो कार की चाबी, शेष नगदी रकम 3,10,000 /- मोटरसायकल, मोबाईल फोन तथा रकम लेकर भगने में प्रयुक्त थैला जप्त किया गया है।
00 आदतन अपराधी है वेद प्रकाश
कई अपराधिक रिकार्ड है आरोपी के नाम वर्ष 2006 मे थाना तारबहार में अपराध क्रमांक 308/2006 धारा 336 भादवि का अपराध है। वर्ष 2013 मे कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 114/2013 धारा 407 भादवि मे बीएसएनएल कंपनी का ईसीजी मशीन लेकर उसे बनवाने के नाम पर 16000/- रूपये लेकर फारार हो गया था। इसी प्रकार वर्ष 2018 मे बिल्हा थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 192/018 धारा 406 भादवि मे आरोपी द्वारा प्रार्थी के मुनीम के पास से 250000/- रूपये पहुचाने के नाम से पैसे लेकर फरार हो गया था। वर्ष 2021 मे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे भी अपराध क्रमांक 442/2021 धारा 407 भादवि का अपराध जिसमे आरोपी 200000/- रूपये लेकर फरार हो गया था वर्ष 2023 मे थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 254/2023 धारा 294, 323, 506, 427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
