बिलासपुर। आरबी हॉस्पिटल में को जाकर हंगामा हुआ। हंगामा डॉक्टर की बदतमीजी, गलत इलाज और आयुष्मान कार्ड से जबरन पैसे निकालने को लेकर हुआ। महिला मरीज का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।
दरअसल चकरभाठा की रहने वाली कोमलपुरा स्वामी पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां उसे एडमिट करके इलाज किया गया। इसके बाद वह ठीक हो गई। इसी दौरान और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर समर्थ शर्मा से सलाह ली तो उसने उसे आरबी हॉस्पिटल भेज दिया और कहा कि आरबी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज भी हो जाएगा। अलग से रूपया देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोमलपुरा स्वामी के अनुसार 2 अप्रैल को आरबी अस्पताल पहुंचे, पहली रात तो उन्हें एडमिट नहीं किया गया। दूसरे दिन वार्ड में शिफ्ट कर डॉक्टर हेमांग अग्रवाल के कहने पर जबरदस्ती आक्सीजन मास्क लगा दिया। जब मरीज और उसके परिजन इसका विरोध किया और कहा कि दर्द पेट में है तो ऑक्सीजन क्यों चढ़ाया जा रहा है। तब डाक्टर हेमांग ने कहा कि इलाज ऐसे ही होता है। इसके बाद उससे आयुष्माकन कार्ड ले लिया गया। विऱोध के बावजूद इलाज होता रहा। इस दौरान डाक्टर हेमांग अग्रवाल ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है… वह बुर्का पहन कर इलाज करेंगे। इसलिए शर्माने की भी जरूरत नहीं है। पीड़िता ने इसका विरोध किया और उसने तत्काल डिस्चार्च करने की मांग की। तब उसने कंसलटेंट फीस मांगी और कहा की डॉक्टर समर्थ शर्मा को देना पड़ता है। मरीज के परिजनों का कहना है कि डाक्टर समर्थ ने फीस नहीं लिए जाने की बात कही है। इतना सुनते ही डॉक्टर अग्रवाल ने अपने नर्स को आदेश दिया कि इन सभी लोगों को धक्के मारकर बाहर निकालो। जब तक डाक्टर समर्थ की परामर्श फीस नहीं देंगे..डिस्चार्ज नहीं करना। परिजनों का कहना है कि डाक्टर अग्रवाल की नीयत ठीक नहीं है। उन्होने कोमल पुरा को कहा कि वह पेट का इलाज करेंगे, इस दौरान शर्माने की जरूरत नहीं है, बुर्का पहन कर इलाज रहेंगे। इसके बाद हम लोगों ने डिस्चार्ज करने के लिए कहा तो डाक्टर अग्रवाल ने मारपीट की धमकी देने लगे और कहा कि जो करना है कर लो। वह पूरा पैसा लेकर ही डिस्चार्च करेंगे। परिजन का यह भी आरोप है कि उनके आयुष्मान कार्ड से 35 हजार रुपए निकाल लिए।
00 मीडिया वाले पहुंचे तो माफी मांगने लगे
जब विवाद की सूचना मीडिया के लोगों तक पहुंची तो मीडिया के लोग भी वहां पहुंच गए। उनके पहुंचते ही डाक्टर हेमांग माफी मांगने लगे और कहा कि उन्होने ना तो बुर्का की बात कही है और नहा ही पैसा मांगा है। जब तक आयुष्मान का अप्रूवल नहीं आता हम मरीज को डिस्चार्च नहीं करते है। अब अप्रूवल आ गया है इसलिए डिस्चार्ज के लिए तैयार है। लेकिन उन्होने मारपीट की बात नहीं कही है। सभी आरोप बेबुनियाद है, चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
00 डाक्टर को बदतमीज
पीड़िता कोमल का आरोप है कि डाक्टर ने उनके साथ अभद्र और महिला जनित अपराध किया है। पुलिस में शिकायत करेंगी। बिना इलाज 35 हजार रूपए भी आयुष्मान कार्ड से निकाल लिए और अलग से रूपया मांग रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
