बिलासपुर। आई.पी.एल. क्रिकेट मैच मे आनलाईन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार है। आरोपी लखनउ एवं गुजरात के मध्य चल रहे क्रिकेट में दांव लगवाकर आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल कीमती 9000 हजार एवं नगदी रकम 1000 रुपये जुमला 10000 रुपये जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में चल रहे अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है। 07.04.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि हरपाल छाबडा नाम का व्यक्ति मोबाईल से आई.पी.एल मैच मे रुपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर क्रिकेट में सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी चकरभाठा दामोदर मिश्रा ने टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर राजू मिल गली के पास पहुचकर आरोपी को पकडा गया। नाम पुछने पर अपना नाम हरपाल छाबडा बताया और क्रिकेट लाईन एप के माध्यम से लखनउ और गुजरात के मैच मे भाव देखकर आई.पी.एल. सटटा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाईल कीमती 9000 हजार तथा नगदी रकम 1000 रुपये जुमला 10000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे – निरीक्षक दामोदर मिश्रा , सउनि मनोज शर्मा, प्र.आर आतिश पारीक ,आर . सतपुरन जांगडे , मिथलेश साहू, विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
