बिलासपुर। मंगलवार को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रेफिक पुलिस ने रूटचार्ट जारी किया है। इस रूट चार्ट के अनुसार कई सड़कों की ट्रेफिक वैकल्पिक सड़कों में डेवर्ट की गई। ताकि शहर के लोगों को आने जाने में कोई तकलीफ न हो।
दिनांक 09 अप्रैल को “हिंदू नव वर्ष” के अवसर पर पुलिस मैदान बिलासपुर से नयनाभिराम झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, लिंक रोड, तारबहार चौक, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभा यात्रा में पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य वो अलावा ढोल ताशे, बैंड, सुसज्जित झांकियां, उड़ीसा की प्रसिद्ध झांकी एवं प्रयागराज से संजीव हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा अपने दसवीं वर्ष में प्रवेश कर रही है इसलिए समापन स्थल तिलक नगर हनुमान जी की महाआरती के पश्चात प्रभु श्री राम के चित्रों का वर्णन संगीत के माध्यम से जबलपुर से आकर विशेष दल करेगा।
इस वर्ष समाज प्रमुखों का पुरोहितों के द्वारा श्रीफल देकर सम्मान भी किया जाएगा। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यही कारण है कि इस दिन शहर की ट्रेफिक ब्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। यातायात के एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि – शोभा यात्रा के दौरान आम जनों की सुविधा हेतु मार्ग व्यवस्था में यातायात के जवान, अधिकारी एवं शोभायात्रा के आगे एवं पीछे पेट्रोलिंग पार्टी साथ ही थाना स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है। आमजनो की सुविधा के लिए कई मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे जबकि कई सड़कों में आवाजाही को डायवर्ट कर वैकल्पिक सड़कों से आवाजाही की अनुमति रहेगी। परिवर्तित मार्ग में भी यातायात के जवान तैनात किए जाएंगे, जिससे कि शहर यातायात सुचारू रूप से जारी रहे। आम जनों की सुविधा के लिए रोड मैप भी जारी किए गए है। शोभा यात्रा दोपहर 4 बजे प्रारम्भ होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
