बिलासपुर। महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर का बिल्डर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुई है।
पुलिस के अनुसार बाबजी नगर तिफरा निवासी चिकित्सक पूजा चौरसिया पति अनिकेत कौशिक (48) का शव 11 मार्च को उनकी मां के घर में लटकता हुआ मिला था। घटना के दौरान पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था। इसी बीच महिला डॉक्टर की मां अमेरिका से लौटते ही पुलिस से मामले की जांच की मांग की।
पुलिस ने आत्महत्या या हत्या के मामले की जांच के दौरान पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि होने के बाद टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने जांच में पाया कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका के आत्महत्या करने से पहले सूरज पांडेय प्रेमिका पूजा से दूरी बनाने लगा था।
सूरज पांडेय द्वारा नजरअंदाज करने से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से फोन पर बात की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दोषी पाया है। सिरगिट्टी पुलिस आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम के अनुसार कि चिकित्सक पूजा चौरसिया और सूरज पांडेय के बीच पिछले 1 साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी मृतिका को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले में युवक को गिफ्तार कर जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
