बिलासपुर। पुलिस ने शराब में जहर मिलाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मछली मारने के बहाने मृतक को घर से बुलाकर ले गए और गोवा शराब में जहर मिलाकर पिला दी।
पुलिस गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर हत्या के आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने निर्देशित किए जाने पर बांध में मछली मारने के बहाने गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना कोटा के मर्ग जांच दौरान किरण डाहिरे ने कोटा थाने में लिखित शिकायत की थी की उसके पति की हत्या की गई है। महिला ने शिकायत में कहा था कि उसके पति जीवन लाल डाहिरे 12.05.2023 प्रातः 07.00 बजे लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था। श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था, जो अपने साथ में एक पाव गोवा शराब लाया था। जिसे पीने के लिए मृतक जीवनलाल डाहिरे को दिया तो श्रवण बंजारे अपने घर से कांच का गिलास धो कर दिया, जिसमें आधा पाव गोवा शराब को उसका पति जीवनलाल डाहिरे ने पिया। शराब पीते ही जीवन लाल का तुरंत तबियत बिगड़ जाने पर वह अपने पति को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्यु होना बताया। पत्नी ने उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब में कुछ जहरीले पदार्थ मिलाकर देने का संदेह जताया। रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की गई। प्रकरण में विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आज 09.04.2024 को प्रकरण के नामजद आरोपी श्रवण बंजारे एवं राजेंद्र कुमार अनंत को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। मृतक जीवनलाल डाहिरे को शराब में जहर मिलाकर देने व साक्ष्य छिपाए जाने के प्रकरण में धारा 201 भा.द.वी. जोड़कर आरोपियो 01.श्रवण बंजारे पिता स्व. चैतराम बंजारे उम्र 42 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा 02. राजेंद्र कुमार अनंत पिता स्व. भागवत उम्र 40 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 09.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर. रमेश आदिले, आर.भोप साहू, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
