बिलासपुर। पूर्व मंत्री और बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का बयान सामने आने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। तखतपुर विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार खालिस्तानियों और नक्सलियों की भाषा बोल रहे है। इनके बयानों से किसी षड्यंत्र का संदेह हो रहा है। कवासी लखमा ने कहा है कि “कवासी जीतेगा- मोदी मरेगा….
भाजपा कार्यालय में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रेसवार्ता में कॉग्रेस के पूर्व मंत्री और बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बयान पर जमकर निशाना साधा। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार से ऐसे बयान आ रहे हैं जो किसी गंभीर साज़िश की तरफ इशारा कर रहे हैं। इनके बयान सुन कर ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस द्वारा किसी गंभीर साज़िश की रचना की जा रही है और जो समय समय पर इनके नेताओं की ज़ुबान पर आ जा रही है। बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि “कवासी जीतेगा- मोदी मरेगा” ऐसा लग रहा है की यह नाहक दिया गया बयान नहीं है। कवासी लखमा पहले भी झीरम समेत कई मामलों में संदिग्ध रहे हैं। झीरम का सबूत भूपेश बघेल भी अपने जेब में होने की बात करते रहे हैं, जबकि आजतक उन्होंने साक्ष्य दिए नहीं। इससे पहले राजनांदगाव में भूपेश बघेल की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष (पूर्व स्पीकर) चरणदास महंत ने कहा ‘लाठी से मोदी का सर फोड़ दे ऐसा सांसद चाहिए’ शिव (डहरिया) केवल गाली दे सकते हैं मोदी को, जबकि भूपेश बघेल सर फोड़ सकते हैं, मोदी को परेशान कर कर के चीन भेज देना चाहिए। यही नहीं राजनांदगांव लोकसभा के ही मोहला मानपुर के नक्सली सूरजू टेकाम (जो इसी हफ़्ते गिरफ़्तार हुआ है) ने कांग्रेस विधायक के मंच पर रहते ही यह आह्वान किया था कि भाजपा के लिए वोट माँगने वालों को काट देना चाहिए, और उसके बाद वहां एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या भी हुई ? अपने उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि ये सारी घटनाए महज इत्तेफाक हैं ? या जिस तरह से कांग्रेस नेताओं के बयान आ रहे हैं और उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है, कही यह सब कुछ कांग्रेस द्वारा प्रायोजित तो नही ? पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आपको याद ही होगा कि पंजाब में मोदीजी के प्रवास के दौरान उन्हें घेर कर मार डालने की साज़िश रची गयी थी और जिसमे प्रधानमंत्री बाल-बाल बचे थे। ख़ालिस्तानियों की रैली में भी ‘मर जा मोदी, मर जा मोदी’ के नारे लगते रहे हैं। हाल ही में एक अख़बार ने यह रिपोर्ट की है कि नक्सली बाक़ायदा कांग्रेस को वोट देने के लिए लोगो की डरा धमका रहे हैं, बात नहीं मानने पर हत्या आदि की धमकी दे रहे हैं। आखिर यह क्या मामला है कि कांग्रेस पार्टी के बयान न केवल पाकिस्तान, ख़ालिस्तानी बल्कि नक्सलियों के जैसे हो रहे हैं। ये सभी एक ही भाषा बोल रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीक़े से बुरी तरह परास्त हो रही कांग्रेस अब बौखलाहट में किसी भी हद तक जा सकती है, हमें सावधान रहना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मीडिया प्रभारी प्रणव समदरिया, के के शर्मा, राज यादव उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
