बिलासपुर। सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवलिंग के नीचे सोना चांदी मिलने के लालच में घटना को अंजाम दिया है। सोना नहीं मिला तो खंडित मूर्तियों को तालाब में विसर्जित कर दिया था। आरोपी के निशानदेही पर तालाब से दो शिवलिंग बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09.04.2024 को जब गांव के लोग नहाने के बाद मंदिर पहुंचे तो सन्न रह गए। मंदिर की मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया था। इसके बाद दूसरे मंदिर पहुंचे तो वहां भी यही स्थिति थी। गांव के लगभग दर्जनभर मंदिरों की मूर्तियों को किसी ने तोड़ दिया था। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फेल गया। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने सीपत थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 08 व 09.04.2024 की दरमियानी रात्रि को उसके आंगन के शिव मंदिर से शिवलिंग और नंदीबैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ कर नुकसान पहुंचाया हैं। बाद में पता चला कि गांव के अन्य मंदिरों के शिवलिंग को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है, पूजा स्थान का अपमान कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाया हैं। घटना को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत एवं एएसपी ग्रामीण अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे व FIR दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। संदेहियों की पता तलाश एवं पूछताछ शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और अपराध के विवेचना के लिए थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गठित टीम के सदस्यों ने ग्राम सेलर में कैम्प लगाकर लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ की। टीम ने सूचना संकलन कर संदिग्धों के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। विवेचना, पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में ग्राम सेलर के फलगोपारा निवासी रविराज साहू के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने के ठोस प्रमाण मिले। इसके रविराज साहू को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि शिवलिंग के नीचे सोना चाँदी गड़े होने की जानकारी मिलने पर मंदिरों के शिवलिंग को तोडफोड कर उखाड दिया लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। आरोपी रविराज के बताये अनुसार ग्राम सेलर के नवा तालाब से दो नग शिवलिंग को बरामद कर जप्त किया गया है तथा शेष शिवलिंग व हथौड़ी को गहरे पानी में फेक देना बताया है। आरोपी के विरूध्द पर्याप्त सबुत पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम आरोपी – रवि साहू पिता राजकुमार उम्र 25 साल निवासी फलगोपारा सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरी. अजहरूद्दीन, सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्रफुल सिह, आरक्षक – सुरजीत सिह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
