बिलासपुर। पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जबकि पत्नी अभी भी फरार है। आरोपी 12 महीने में रकम दुगना करने का झांसा देकर कइयों को अपना शिकार बनाया है और करोड़ों रुपए की ठगी की है।
मामले का विवरण इस प्रकार है मानस रंजन मिश्रा एवं प्रभा मिश्रा सरकण्डा थाना क्षेत्र में पिछले 4 – 5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कम्पनी चला रहे थे। इनकी यह कम्पनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी। इस कम्पनी के द्वारा ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल तथा इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से ये सैकड़ों लोगों से नगद पैसे, चेक एवं अन्य माध्यमों से इस कम्पनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कम्पनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराये थे। वीरेंद्र मसीह ने इनके झांसे में आकर 23 लाख 27 हजार रुपए इन्वेस्ट किए। इनसे खा गया की रकम 12 माह में दोगुने हो जाएंगे। इसी तरह अभी तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न लोगों से मिश्रा दम्पति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराये और इनके पैसे वापस नहीं किए हैं।
वीरेंद्र मसीह के आवेदन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 409, 120B में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। प्रभा मिश्रा की पतासाजी की जा रही है।
आरोपी मानस रंजन मिश्रा के मेमोरंडम के आधार पर कल 10/04/24 को त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन के सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित ऑफिस में विधिवत तलाशी ली गयी, जिसमें फर्जीवाड़े से विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किए गए हैं। प्रथम दृष्टया दस्तावेजों के अवलोकन पर फर्जीवाड़े का आकार और बढ़ने की संभावना है।
पिछले दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार के फर्जीवाड़े पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार किया गया था। जिसमें विनय कृष्ण रात्रे द्वारा लोगों से लगभग 35 से 40 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। जिस पर आरोपी विनय कृष्ण रात्रे के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपी
1. मानस रंजन मिश्रा
2. प्रभा मिश्रा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
