बिलासपुर। बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का अपने बड़े भाई से जमीन बंटवारा और पैसे के लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 10.04.2024 को कोसमडीह निवासी डां यशवत कुमार डहरिया पिता बिसाहूराम डहरिया ने पुलिस को सूचना दिया कि चाचा गणेश राम डहरिया ने पिता बिसाहू राम डहरिया पर प्राणघातक हमला कर दिया है। बताया जमीन बंटवारे व पैसे की लेनदेन को लेकर पहले से रंजिश थी। इसी रंजीश पर लोहे के पाईप से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है। घायल को अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तूरी पुलिस तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान लिया और अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर आज दिनांक 11-04-2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी –
गणेश राम डहरिया पिता स्व जी.आर.डहरिया उम्र 68 वर्ष साकिन ग्राम कोसमडीह थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
