बिलासपुर। CCTV कैमरा चोरी करने वाले एक आरोपी और एक खरीददार को कोनी पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरोपियों से 11 नग कैमरा जप्त किया गया है। जिसकी कीमत करीबन 1,50,000 रूपये है।
जानकारी के अनुसार 11.04.2024 को विद्याचरण अग्रवाल निवासी मेडिकल कांप्लेक्स तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ने थाना कोनी में लिखीत आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्रीबालाजी कंट्रक्शन कंपनी बिलासपुर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी SIIPL कंपनी हैदराबाद से पेटी कांटेक्टर के रूप में गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर में बिल्डिंग निर्माण, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने ठेका लिया था। 09/04/2024 के शाम करीब 05.00 बजे ब्वायस हास्टल के नवनिर्मित बिल्डिंग गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर में हनीवेल कंपनी का सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को कमरा अंदर रखकर ताला लगाकर काम करने वाला कर्मचारी चला गया। 10/04/2024 के सुबह 10.00 बजे कर्मचारी आकाश गोश्वामी जो कैमरा का काम देखता है ब्वायस हास्टल के पास आकर देखा तो दरवाजा के उपर का ग्लास टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो हनीवेल कंपनी का सी.सी.टी.व्ही. कैमरा नही था। कोई अज्ञात चोर ब्वायस हास्टल में दरवाजा के उपर ग्लास को तोड़कर अंदर घुसकर 09/04/2024 के रात्रि में चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज साहू निवासी ग्राम भरनी (परसदा) जो कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है को तलब कर घटना के संबंध में पुछताछ की तो अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और कैमरा अक्षय कुमार साहू को बेचने की जानकारी दी। आरोपी सूरज साहू ने बताया कि नवनिर्मित ब्वायस हास्टल कोनी में दरवाजे के उपर ग्लास को तोड़कर कमरा अंदर घुसा और हनीवेल कंपनी का बुलेट एवं स्टारलाईट सी.सी.टी.व्ही. कैमरा चूराकर ले गया। प्रत्येक कैमरे की कीमत 13 हजार 700 रूपए है। उसमें से 07 नग सी.सी. टी.व्ही. कैमरा को ग्राम सेमरताल के दुकानदार अक्षय कुमार साहू को 5600 रूपए में बेच दिया था और 04 कैमरा को घर के पैरावट में छिपा दिया था। जिसे आरोपी सूरज साहू से जप्त किया गया है। 07 नग सी.सी.टी.व्ही. को खरीददार अक्षय कुमार साहू के घर ग्राम सेमरताल से बरामद कर जप्त किया गया है। कुल 11 नग हनीवेल कंपनी का बुलेट एवं स्टारलाईट सी.सी.टी.व्ही. कैमरा कुल कीमती करीबन एक लाख पचास हजार रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपीगण के विरुद्ध IPC की धारा 457, 380, 411 के तहत् जुर्म दर्जकर गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपी
1. सूरज साहू पिता फुलचंद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भरनी (परसदा) थाना सकरी जिला बिलासपुर
2. अक्षय कुमार साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल गुड़ी चौक थाना कोनी जिला बिलासपुर
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, भरत राठौर, आरक्षक शैलेंद्र साहू, प्रकाश तिवारी, महादेव कुजुर, दूर्गेश यादव, रोहित कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
शिवरीनारायणMay 20, 2026राजेश्री महन्त ने किया शास्त्रीय संगीत कार्यशाला 2026 का शुभारंभ, पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षार्थी लेंगे गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण
बिलासपुरMay 20, 202626 ग्राम MDMA के साथ दो युवक गिरफ्तार, रहंगी में तलाश रहे थे ग्राहक
