बिलासपुर। सेलर के स्कूल में चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो लैपटाप, दो बैटरी, एक गैस सिलेंडर और बर्तन जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 02.04.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर ने ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो लैपटाप, 01 गैस सिलेंडर, 01 चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। जुर्म दर्ज करने के बाद अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ग्राम सेलर में और आसपास लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकालकर संदेहियो से पुछताछ किया गया। घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया तो मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों ने चोरी का सामान एक दुकान में बेचा है। तब आरोपियों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी गई समान बरामद किया गया। आरोपीगण को 12.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी
1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
2. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
3. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
4. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर
5. विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के विरुद्ध इस कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार तथा थाना प्रभारी सीपत की सराहना की है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, आरक्षक- सुरजीत सिह जायसी, धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते की विशेष भुमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
