बिलासपुर। 36 सिटी मॉल के तंत्रा बार में रात एक बजे नशेड़ची लड़के और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जब बार में घुसी तो वहां सैकड़ों लड़के लड़कियां नशे में चूर होकर डांस फ्लोर पर डांस कर रहे थे। पुलिस ने बार संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। चोटिल लड़के लड़कियों ने भी सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज करा दी है।
रविवार 14 अप्रैल 2024 को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह को मिली थी। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सत्पति ने तत्काल 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर जांच की तो पाया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे है। पुलिस के पहुँचते ही सभी वहाँ से फ़रार हो गए। बार के अंदर चेक करने पर पता चला की देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था। साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए। इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखना उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया। इसके साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं।
साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है। इसलिए पुलिस की टीम मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें।
साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग में दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे। पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफ़आइआर दर्ज की गई है एवं विवेचना किया जा रहा है। इस कार्यवाही में ज़ोनल गश्त अधिकारी लाइन डीएसपी मंजुलता, थाना तोरवा प्रभारी TI राहुल तिवारी, थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव ठाकुर, जगदीश राठौर एवं पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
