बिलासपुर। अकबर खान के बाद पुलिस ने पूर्व जिलाबदर रितेश निखारे उर्फ मैडी को गिरफ्तार किया है। उसकी ऑडी कार से पुलिस ने एक रिवाल्वर, एक तलवार और एक बेसबॉल का बैट बरामद किया है। मैडी के विरूद्व सिविल लाईन और बिलासपुर के अन्य थानों में कुल 30 अपराध दर्ज है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 15.04.2024 को थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत लालखदान, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हैप्पी स्ट्रीट एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्रों में आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी एवं उसके साथीयों द्वारा गैंग बनाकर आम लोगों के साथ मारपीट कर दहशत गर्दी का माहैल बनाया जा रहा है। रात्रि 11ः00 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपीगण रितेश निखारे उर्फ मैडी एवं उसके साथी गैंग बनाकर जतिया तलाब सुलभ के पास अपनी गाडियों को सडक पर रखकर रोड जाम करके गाडियों पर बैठकर सिगरेट एवं अन्य नशा कर रहे है। सडक से निकलने वाले लोगों से वाद विवाद कर रिवाल्वर दिखाकर, तलवार, बेस बाल, बेल्ट, चैन लेकर आम लोगों में दहशत फैलाते हुए मारपीट कर रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों ने डर भय से अपने घरों के खिडकी दरवाजे बंद कर लिये है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया गया। इसी दौरान 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी रितेश निखारे उर्फ मैडी अपने साथीयों के साथ जतिया तलाब रोड जरहाभांठा के पास अपनी काले रंग की ऑडी कार क्रमांक CG10AN 9100 से शहर छोडकर भागने की फिराक में है। थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम ने मिनिबस्ती जरहाभांठा जतिया तलाब रोड को चारों तरफ से घेराबंदी किया। इसी बीच पुलिस को आते देखकर मैडी की कार में बैठे अन्य साथी कार का दरवाजा खोलकर कूदे और भाग गये। मौके पर केवल हो मैडी ही रह गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के कार की डेसबोर्ड से एक नग रिवाल्वर, कार की पीछली शीट से एक नग तलवार और एक नग बेसबाल जप्त किया गया है।
एसपी राजनेश सिंह का कहना है कि पुलिस का लगातार अभियान गुण्डे बदमाशों के खिलाफ चलता रहेगा। इनकी गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ पुराने सभी केस और शिकायते निकाली जा रही है इसमें भी कार्यवाही होगी। शासन की मंशानुरूप पुलिस का शख्त चेहरा बदमाशों के लिये दिखेगा और आमजनों की मदद के लिये पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।
नाम आरोपी – रितेश निखारे उर्फ मैडी पिता रवि निखारे उम्र 35 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की कार्यवाही पर एसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन प्रशिक्षु डी.एस.पी. गौरव सिंह ठाकुर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, राहुल तिवारी, विजय चैधरी उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर, हिलारीयुश लकडा, आरक्षक नीलेश राठौर, बाल मोहन राव, अतुल सिंह, राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे, एवं एसीसीयू टीम से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहरउद्वीन खान प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमून पहूप, आरक्षक सरफराज खान, निखिल जाधव, तदबीर पोर्ते, विकास राम की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
