बिलासपुर। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उसकी सरकार पर जमकर बरसी। एक घंटे के प्रेसवार्ता में उनका आधा घंटा राहुल गांधी को हीरो बताने में ही निकल गया। उन्होंने यहां तक कह दिया की राहुल गांधी है जो सदन से लेकर सड़क नरेंद्र मोदी की बखिया उधेड़ते है। नरेंद्र मोदी यदि किसी नाम के कांपते है तो वो नाम है राहुल गांधी…। जब उनसे इंडिया गठबधन के सहयोगी पार्टियों की मनमानी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर सीट में सहयोगी संगठन के साथ मीटिंग करने के बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है। किसी भी पार्टी ने मनमर्जी से प्रत्याशी तय नहीं किए है।
होटल कोर्टयार्ड मेरियट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश का सबसे बड़ा मुद्दा मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी, आर्थिक असमानता, महिला सुरक्षा, किसानों और श्रमिकों का शोषण है। लेकिन मोदीजी इस चुनाव के समय अपना रिपोर्ट कार्ड बताने के बजाए मुद्दो को भटकने का काम कर रहे है। जबकि उन्हे बताना चाहिए कि मंहगाई को नियंत्रण करने के लिए उन्होंने क्या किया ? बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या किया ? गरीबी और आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए क्या किया ? महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए ? और किसानों की आय दुगना करने के लिए क्या किया ? चुनाव के समय इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात हमने नहीं मोदी जी ने किया था। कहां है 20 करोड़ नौकरी ? क्यों लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे है ? लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा तो अराजकता फैलेगी।
एक सवाल के जवाब में सुप्रिया ने कहा की दस साल सरकार चलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के मैनिफेस्टो में मुस्लिम लीग नजर आती है। निकालिए कांग्रेस का मैनिफेस्टो यदि एक भी मुस्लिम शब्द नजर आ गया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी। युवाओं की बात करना, रोजगार की बात करना, सामाजिक न्याय की बात करना मुस्लिम लीग की बात करना है ? ये भी उस पार्टी के नेता बोल रहे है जिसके पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग के नेता फैजुल हक के साथ मिलकर नार्थ वेस्ट बंगाल, सिंध और बंगाल में सरकार चला रहे थे। फैजुल हक मुख्यमंत्री थे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी उप मुख्यमंत्री थे। ये वही फैजुल हक है जिसने मुस्लिम लीग के अधिवेशन में अलग पाकिस्तान का प्रस्ताव रखता और प्रस्ताव पास होता है। लेकिन मुखर्जी उप मुख्यमंत्री बने रहते है।
उन्होंने कहा नरेंद्र और भाजपा उस राहुल गांधी पर सवाल खड़ा करते है जिसने इस देश चार हजार किलोमीटर की यात्रा की, उस राहुल गांधी पर सवाल खड़ा करते है जो मणिपुर जाकर दंगा प्रभावित लोगों से मिलकर उनका दर्द बांटते है। यहां पिछले एक साल से दंगा हो रहा है लेकिन मोदी जी वहां आज तक नही गए। उन्होंने कहा की राहुल गांधी वो नेता है जो सदन से लेकर सड़क तक नरेंद्र मोदी और उसकी सरकार का बखिया उधेड़ते है। नरेंद्र मोदी यदि किसी नाम से थर थर कांपते है तो वो नाम है राहुल गांधी…।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
