बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के दिग्गज नेता पुन्नूलाल मोहिले, धरम लाल कौशिक शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए मोदी जी 18 घंटे काम करते हैं। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटें जीताकर मोदी जी को सौंपनी है। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। रेत, कोयला, शराब, नरवा गरवा बाड़ी घुरवा में जमकर भ्रष्टाचार किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि 100 दिनों के भीतर ही हमारी सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस उनके खाते में डाल दिया। रामलला दर्शन योजना, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 प्रति एकड़ के हिसाब से की गई। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। मोदी जी की गारंटी सांय-सांय पूरी हो रही है। कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही आरक्षण खत्म हो जाएगा। परंतु मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नहीं होगा। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया है। कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देंगे बोले हैं मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि एक बार फिर कांग्रेस ठगने का काम कर रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले पहले अपना घर तो संभाले। कांग्रेस एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जो अपना घर नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे ? नामांकन रैली में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री दयालदास बघेल, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहिले, बेमेतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधीं, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, प्रबल प्रताप जूदेव उपस्थित थे।
00 कायम रखना है बिलासपु का रिकार्ड – साव उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। आपको 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं। 1996 से बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा के पास है इस रिकॉर्ड को कायम रखना है। कांग्रेस को बिलासपुर लोकसभा से कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो भिलाई से ले आए। इसका साफ़ मतलब है कि कांग्रेस हार मान चुकी है। कांग्रेस ने हमारे भांचा श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र स्वीकार नहीं करके अपमान किया है। क्या ऐसी कांग्रेस को वोट देना चाहिए ? पहले हमारे परिवार में एक विष्णु थे अब एक और विष्णु यादव भाजपा में शामिल हो गए उनको बधाई देता हूं।
00 इस चुनाव में इतिहास रचना है : तोखन
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने नामांकन पत्र दाखिल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 100 दिनों के भीतर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा किया है। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोक कल्याणकारी कार्य किए हैं यह इनका चुनाव है। काश्मीर से धारा 370 हटाने का काम मोदी जी ने किया है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ उसका श्रेय मोदी जी को जाता है। प्रधानमंत्री के विषय में कांग्रेसी अपशब्द बोल रहे हैं इन सबको 7 मई को जवाब देना हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
