चाकू और चापड़ लेकर मचा रहे थे आतंक
बिलासपुर। चाकू और चापड़ लेकर आतंक मचाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनो के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले का विवरण इस प्रकार है की आज सुबह लगभग 05.00 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आई टी आई चौक कोनी के पास मॉर्निग वॉक करने निकले एवं मुख्य मार्ग में आने जाने वाले लोगो को 02 व्यक्ति बटनदार चाकू एवं चापड़ लेकर डरा धमका रहे है। सूचना पर तत्काल कोनी पुलिस पैट्रोलिंग और स्टाफ मौके पर पहुंचे और दोनो को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू एवं एक चपाडनूमा जप्त कर दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी-
(1) मुकेश कश्यप पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
(2) मयंक शर्मा पिता रवि शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा पीपल चौक सरकण्डा , जिला बिलासपुर (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे, विजेन्द्र सिह, चन्द्रशेखर सिह, रमेश टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
