बिलासपुर। बस्तर लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, बिलासपुर लोकसभा चुनाव के समन्वयक संतोष कौशिक, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव सहित करीब 700 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु, चंद्रप्रकाश प्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे संतोष कौशिक, दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुरान, शरदरण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। इसके पहले बिलासपुर की सभा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव भी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा प्रवेश किया।
इसके पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस विधान मिश्रा,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, पूर्व महापौर वाणी राव, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, विष्णु यादव, जोगी कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व मंत्री हरिदास भारद्वाज, मंतूराम पवार, राजेन्द्र कुमार लुंकड़, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान,राजा नीलेन्द्र बहादुर जैसे दिग्गज नेता पहले ही बीजेपी में प्रवेश कर चुके हैं।
00 तखतपुर के कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल
धर्मजीत सिंह के विधायक बनने के बाद से लेकर अब तक अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में प्रवेश किया। आज भाजपा प्रवेश करने वालो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदेश सचिव, लोकसभा समन्वयक बिलासपुर लोकसभा संतोष कौशिक, श्रीमती राजेश्वरी, जुगल किशोर कौशिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत तखतपुर, श्रीमती दिव्या नितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, दिनेश कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष, राकेश तिवारी पूर्व जनपद सदस्य, योगेश साहू, जनपद सदस्य तखतपुर, रवि सोनी, सभापति जनपद सदस्य तखतपुर, श्रीमती आयूषा, नील खाण्डेय (राजेन्द्र खाण्डेय, जनपद सदस्य, तखतपुर, श्रीमती आरती परमानंद बघेल जनपद सदस्य तखतपुर, विजय भौमिक, श्रीमती धात्री गुप्ता (अमर गुप्ता) पूर्व पार्षद न. पं. सकरी, राहूल श्रीवास, पूर्व आई.टी. सेल, तखतपुर, मनीष तिवारी, महामंत्री जिला बिलासपुर शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
