बिलासपुर। पुलिस ने शहर के कांग्रेस नेता तैयब हुसैन और अकबर खान के नाम को गुंडा सूची में जोड़ा है। पुलिस के अनुसार दोनों गंभीर अपराधों में संलिप्त रहते आए है।
जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में SP ने गुंडा सूची में शामिल नामों को समीक्षा की। आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। उनके निर्देश पर 2 कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध गुण्डा सूची खोला गया है। जिसमे 01) अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50 साल निवासी देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ०ग०, 02) तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छ०ग० दोनो आदतन आरोपियों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातार अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अलावा जुआ, आत्म हत्या करने के लिये प्रेरित करने जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध् है। जिनपर सतत निगरानी करने की आवश्यकता होने पर गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही की गई है। आपको बता दें तैयब हुसैन कांग्रेस के नेता है और वे निर्वाचित पार्षद रहे है। जबकि अकबर खान भी कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हुए है। कई बड़े कांग्रेस नेताओं के करीबी रहे है। उनके आदेश पर दोनो विवादित जमीन का सौदा करते थे और फिर उसमे कब्जा कर लेते थे। इसके अलावा भी कई तरह के गंभीर अपराधों में शामिल रहते थे साथ ही संदिग्ध गतिविधियों का संचालन करते थे।
बिलासपुर पुलिस की अपील :- अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
