बिलासपुर। जिले के पुलिस अधिकारियों ने 600 कोटवार, वन रक्षक, सुरक्षा कर्मियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी को मतदान के दिन विशेष पुलिस अधिकारी का पॉवर होता है।
आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल में पुलिस अधिकारियों के साथ साथ ज़िले के कोटवार, वनरक्षक व सुरक्षाकर्मी भी विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में निर्वाचन कार्यों को संपादित करेंगे। जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी विशेष पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। स्व लख़िराम स्मृति सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में लगभग 600 प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया और आदर्श आचार संहिता के पालन में विशेष पुलिस अधिकारी की भूमिका, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने, निष्ठापूर्वक चुनाव संबंधी कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी निर्देश दिये गये। सुरक्षाकर्मियों के कार्यों को बारीकियों से समझाया गया। उनके निर्धारित कर्तव्यों के संबंध में नियमावली से प्रशिक्षित किया गया, जिससे सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन आदर्श आचार संहिता के अनुरूप कर सकें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा द्वारा, ड्यूटी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों, मतदान दिवस को क्या करें, क्या न करें के संबध में विषेश पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी, प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान उदयन बेहार डीएसपी मुख्यालय, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निर्वाचन सेल प्रभारी उपनिरीक्षक राज व स्टाफ बिलासपुर उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
