योगी ने जनसमूह से पूछा : कांग्रेस की सरकार रहती तो मंदिर बनता…? धारा 370 हटता…?

बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ आमसभा की। बिलासपुर लोकसभा के बेलतरा क्षेत्र में आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारी संस्कृति और विरासत पर सवाल खड़े करते है। भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को नकारते है। उपस्थित जनसमूह से उन्होंने पूछा .. यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर बनता ..?  क्या धारा 370 हटता…? इन दोनो सवालों के जवाब लोगों ने नहीं में दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र बेलतरा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं आज सुरक्षित हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं, व्यापारी सुरक्षित है, विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं, तो ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज नहीं मिल पाता था। युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। परंतु अब समय बदल गया है देश सुरक्षित हैं देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं। देश के वासी सुरक्षित हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कहीं भी जोर से पटाखे फूटते हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान सफाई देता है की मैंने नहीं किया… ये हैं मोदी जी की ताकत। कांग्रेस शासन में जनता भूखे रहतीं थीं आज मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में चावल दे रहे हैं। 1947 के बाद पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है और मोदी जी 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त में। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस बंट चुके है, 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बन गए, 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। पीएससी में, रेत, शराब, कोयला और तो और गोबर में भी घोटाला कर दिया। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही देन है, कांग्रेस ने तो न्यायालय में एफीडेविट दिया था कि राम है ही नहीं।‌ कांग्रेस समाज को बांटने का काम करतीं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। वनवास के समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा में भगवान श्रीराम ने सबसे ज्यादा समय बिताया था। छत्तीसगढ़ की धरती से ही भगवान श्रीराम ने निशाचरों को समाप्त करने का संकल्प लिया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *