बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर से स्वागत कांग्रेस नेताओं को नागवार गुजरा है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा पर दहशत की राजनीति करने का आरोप लगाया है तो जिला पंचायत सभापति ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका आरोप है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर से स्वागत और उसके पहले बुलडोडर की रैली निकलना दहशत की राजनीति करना है। जनता में दहशत फैलाने का काम किया गया है। बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का संकेत भी दिया है। सवाल उठता है कि आखिर किस गरीब का घर भाजपा उजाड़ना चाहती है। विजय केशरवानी का कहना है कि छत्तीसगढ़ अमन पसंद राज्य है। यहां के लोग ना केवल भोले भाले बल्कि अतिथियों के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। भाजपा नेताओं ने बुलजोडर परेड के साथ अपना असली चेहरा भी दिखा दिया है। लोकतंत्र में आज तक ऐसा गंदा खेल कहीं नही खेला गया।
इधर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भाजपा पर आचार संहिता उल्लंगन का आरोप लगाया है। सभापति ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत कर भाजपा और पार्टी प्रत्याशी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। गौरहा ने कहा कि यह जानते हुए भी कि इस समय जिला समेत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके बिना अनुमति चालिस बुलडोजर की ना केवल रैली निकाली गयी। बल्कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जिया उडाई गयी है।
अंकित ने लिखित शिकायत में कहा है कि बुलडोजर परेड की अनुमति नहीं ली गयी है। मतलब साफ है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। कांग्रेस नेता ने दो दिनों का अल्टीमेटम भी दिया। साथ ही प्रेक्षकों से शिकायत की बात भी कही है।
आपको बता दे की रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिलासपुर में जन सभा थी। इसके पहले शहर में 40 बुलडोजर की रैली निकाली गई। फिर इंदौर स्टेडियम के बाहर योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर से फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का इन्डोर स्टेडियम के पास सड़क के दोनों किनारे खड़े बुलडोजर से स्वागत किया गया। बुलजोजर योगी आदित्यनाथ पर पुष्प वर्षा की गयी। इस नजारे को देखकर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते नजर आए। काफिले में जिले और प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेताविशेष रूप से मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 20, 2026सहकारिता मंत्री ने किया सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा, नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
